{"_id":"5900d9cb4f1c1b0b71c0de42","slug":"truck-ransacked-school-van-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रौंदी स्कूल वैन, बच्चे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने रौंदी स्कूल वैन, बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को देखती दून पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर गांव केवलगढ़ी के निकट एक स्कूल वैन को ट्रक ने रौंद दिया। वैन में कुल सात बच्चे सवार थे। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हो गईं। बाकी चार बच्चे सकुशल हैं। घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल बच्चों के परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम सदर, एआरटीओ ट्रैफिक और सीओ सादाबाद सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
बताते हैं कि आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल की वैन संख्या यूपी 86यू-9324 संभागीय परिवहन विभाग में पंकज अग्रवाल निवासी बसंत बाग अलीगढ़ रोड हाथरस के नाम पंजीकृत है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह वैन नौ बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। वैन ने आगरा रोड पर गांव केवलगढ़ी के निकट दो बच्चों को उतार दिया। इसके बाद वैन जैसे ही आगे बढ़ी और गांव केवलगढ़ी के निकट आई तो चालक ने इस वैन को ट्रक संख्या आरजे 11जीए-3285 से आगे निकालने के प्रयास किए। इस दौरान वैन का आगे का पहिया पंक्चर हो गया, जिससे चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा और वैन और ट्रक आपस में टकरा गए।
हादसे में वैन में सवार बच्चे पांच वर्षीय चेतन सिसौदिया पुत्र लोकेश निवासी रसगवां कोतवाली सहपऊ की मौत हो गई, जबकि दिव्या पुत्री पीके निवासी सहपऊ और रुद्राक्षी पुत्री दिनेश शर्मा निवासी मनीपुर सादाबाद घायल हो र्गइं, जबकि अन्य चार बच्चों के सामान्य चोटें आई हैं। हादसे की रिपोर्ट मृतक के चाचा पंकज कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाकर वैन में टक्कर मारने, जिससे बच्चे की मौत होने के आरोपों में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।