फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thieves inter-college computer

चोरों ने इंटर कॉलेज से उड़ाए कंप्यूटर

Thu, 17 May 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, (हाथरस)।  Updated Thu, 17 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Thieves inter-college computer
श्री राम एकेडमी इंटर कॉलेज में चोरी के बाद खाली पड़ा ऑफिस। - फोटो : Amar Ujala
गौतम नगर से कूपा जाने वाले रास्ते पर स्थित श्री राम एकेडमी इंटर कॉलेज में बुधवार की रात्रि चोर कॉलेज में प्रवेश कर ऑफिस के ताले काटकर पांच कंप्यूटर एवं सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क चोरी कर ले गए। कॉलेज में चौकीदार के न होने का चोरों ने फायदा उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चौकीदार को पकड़कर थाने ले आयी। 
विज्ञापन


कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के भाई प्रवेंद्र गौतम ने बताया है कि उनके कॉलेज में पास के गांव कूपा का एक चौकीदार है जो रात को तबियत खराब होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आया था। गुरुवार की सुबह पांच बजे जब सफाई कर्मचारी कॉलेज की सफाई करने के लिए पहुंचा और उसी समय चौकीदार भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


चौकीदार ने अंदर जाकर देखा तो ऑफिस के ताले कटे हुए थे। प्रवेंद्र गौतम के मुताबिक चौकीदार ने बाहर आकर लोगों को झूठ बोला कि उसके साथ बदमाशों ने मारपीट की है और कंप्यूटर ले गए। वहां पर सुबह टहलने आने वाले लोगों ने हमें कॉलेज में चोरी होने की जानकारी दी। चौकीदार के झूठ बोलने पर पुलिस उसे शक के आधार पर थाने ले आयी जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कस्बे के जवाहर बाजार में गांधी मार्केट के सामने ऊषा क्लॉथ स्टोर की दुकान के आगे करीब 50 किलो वजनी लोहे का तख्त लगा हुआ था। अज्ञात चोर बुधवार की रात्रि इस तख्त को चुरा कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed