{"_id":"5ccde548bdec2206ff5a55fd","slug":"the-youth-throws-acid-on-the-neighbor-in-unilateral-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवक ने पड़ोसन पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवक ने पड़ोसन पर फेंका तेजाब
Sun, 05 May 2019 12:48 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 05 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद अस्पताल में जानकारी लेने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र की जलेसर रोड स्थित एक कॉलोनी में सिर फिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।
जलेसर रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक महिला पर पड़ोसी काफी दिनों से नजर रखे हुए था। महिला ने उसका विरोध किया और मारपीट कर दी। इस बात से गुस्साए युवक ने महिला को देख लेने की धमकी दी। शनिवार की देर शाम को महिला अपने घर की सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी।
यहां पर सिर फिरा आशिक हाथ में तेजाब की बोतल लेकर आया और उस बोतल भरे तेजाब को महिला के ऊपर उड़ेल दिया। जिससे महिला झुलस गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। पुलिस ने अस्पताल पंहुच घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी मिलते ही मामले की जांच में पुलिस जुट गई। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला का उपचार जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो