फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youth attacked with a knife in Nehru Colony.

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला

Mon, 12 Oct 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife in Nehru Colony.
नेहरू कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमलासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में रविवार रात एक युवक पर डंडों से हमला करने के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल जतिन आहूजा को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने शाहिद, पुल्ली और उनके साथियों पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।


जतिन आहूजा ने बताया कि शाहिद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसके एक दोस्त की आरोपियों से लड़ाई हो गई, लेकिन वह मौके से भाग गया। बाद में जतिन अपने इलाके के पास स्थित एक दुकान पर गया था। आरोप है कि वहां शाहिद, पुल्ली और उनके साथियों ने उसे घेर लिया। पहले आरोपियों ने डंडों से हमला किया और फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। जतिन के अनुसार, शाहिद ने उसे पकड़ा था, जबकि पुल्ली ने चाकू से वार किया। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

--------
सचिन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed