फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The young man fell into the river with bike death

बाइक समेत युवक नाले में गिरा, मौत

Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास देर रात एक युवक बाइक के साथ नाले में गिर गया। सड़क से कई फुट गहरे नाले में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। 

युवक का नाम सोनू (30) पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहनपुरा, सहावर, कासगंज और हाल निवासी श्रीनगर, हाथरस था। वह हलवाई था और बुधवार को अपने गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में काम कर साले की बाइक से लौट रहा था। गंदे नाल के पास उसे अंधेरे में रास्ता नहीं दिखा और बाइक नाले में गिर गई। रात को सोखना के कुछ लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने सोनू को नाले में पड़ा देखा। लोगों ने उसे नाले से निकाला और किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सोनू ने दम तोड़ दिया। उसके सिर में गहरी चोट थी और नाक से लगातार खून बह रहा था। सोनू विवाहित था। थाना हाथरस गेट इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि सोनू के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन

गंदा नाला बना हादसों का प्वाइंट

इस हादसे से पहले भी इस नाले में गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस और प्रशासन का ध्यान कभी इस ओर नहीं गया। दरअसल चौड़ी सड़क के बीच नाले पर संकरा रास्ता बनाकर वाहन गुजारे जाते हैं। सड़क से इस पुलिया पर जाने के लिए सावधानी बरतनी होती है। रात के अंधेरे में कई बार बाइक सवार सड़क पर सीधे-सीधे चले जाते हैं, जिससे वह पुलिया पर ना जाकर नाले में गिर जाते हैं। सड़क के पास एक दीवार खड़ा कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed