{"_id":"6aff6409331bd108370ef6b8","slug":"narendra-arya-caught-in-a-trap-laid-by-the-cbi-dehradun-news-c-5-1-drn1080-1116226-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीबीआई के बिछाए जाल में फंसा नरेंद्र आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीबीआई के बिछाए जाल में फंसा नरेंद्र आर्य
विज्ञापन
बैंक से करोड़ों रुपये का ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर कमीशनखोरी का कथित खेल चल रहा था। ऋण की रकम जारी कराने के लिए पांच प्रतिशत कमीशन तय किया गया था। शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपये नकद लेने के बाद छह लाख रुपये के चेक भी ले लिए गए। बाकी 50 हजार रुपये लेने की बारी आई तो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच ने ऐसा जाल बिछाया कि डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) नरेंद्र आर्य रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधक समेत दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो गई। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके आवासों पर तलाशी अभियान चलाया।
मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा से जुड़ा है। क्लेमेंट टाउन निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी संपत्ति के बदले 1.80 करोड़ रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण मंजूर कराने और भुगतान जारी कराने के एवज में बैंक शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन और डीएसए के रूप में काम कर रहे नरेंद्र आर्य, नीरज राय और अशरफ ने नौ लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया। इसके बाद बैंक प्रबंधक प्रेम रंजन और डीएसए नीरज राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने ऋण प्रक्रिया आगे बढ़ाने और रकम जारी कराने के नाम पर उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले लिए थे। इसके बाद नौ लाख रुपये की कथित मांग में शेष रकम देने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता से 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक भी लिए गए। इस तरह छह लाख रुपये चेक के माध्यम से और बाकी 50 हजार रुपये नकद लेने की योजना थी। रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई। 18 नवंबर की देर शाम शिकायतकर्ता को तय रकम देने के लिए भेजा गया। जैसे ही नरेंद्र आर्य ने 50 हजार रुपये लिए, पहले से मुस्तैद सीबीआई टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए बैंक प्रबंधक और दूसरे डीएसए को भी हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके आवासों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जांच टीम को नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। अब एजेंसी रिश्वत के लेनदेन, आरोपियों के बीच भूमिका के बंटवारे और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में उनकी संलिप्तता की पड़ताल कर रही है।