{"_id":"6aff63efdbc43d4fc207a6c4","slug":"retired-municipal-corporation-employee-dies-after-being-hit-by-an-auto-rickshaw-lucknow-news-c-13-lko1096-2015307-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑटो की टक्कर से नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑटो की टक्कर से नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना इलाके में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलीप डे (66) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से भाग गया।
आशियाना के सेक्टर-एल निवासी दिलीप डे सुबह करीब 11 बजे बाइक से पत्नी सुचिता डे को खजाना मार्केट स्थित उनके ब्यूटी पार्लर छोड़कर घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बेटे उज्जवल ने बताया कि टक्कर लगने से दिलीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उज्ज्वल ने बताया कि पिता नगर निगम में जेडएसओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऑटो के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।