{"_id":"57015bee4f1c1b5a25c8128e","slug":"the-woman-s-condition-deteriorated-jholachap-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी महिला की हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी महिला की हालत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। गांव नगला बुधू में एक झोलाछाप के उपचार से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
राजवती (45) पत्नी राधाचरन क ो पिछले कई महीने से पेट दर्द की शिकायत है। एक झोलाछाप से उनका इलाज चल रहा था। राजवती के देवर लोकेश का कहना है कि रविवार दोपहर को खेत पर गेहूं काटने जाने से पहले राजवती ने झोलाछाप की दी हुई दवा खाई और इसके बाद वह खेत पर चली गईं। दवा खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। पहले तो घरेलू उपचार के जरिए राहत पाने की कोशिश की गई। इसके बाद झोलाछाप को भी बुलाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन राजवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के डॉक्टर को दवा के बारे में बताया। ईएमओ डॉ. आरके दयाल ने बताया कि गांव के किसी चिकित्सक की दवा से हालत खराब हुई है। दवा के रिएक्शन के बाद पेट दर्द और उल्टी होने लगी। हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद राजवती की हालत सामान्य हो गई।