दर्दनाक हादसे में जलेसर की महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में जलेसर रोड पर सोमवार दोपहर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक पर अपने पति के साथ मथुरा दवा लेने जा रही थी। उसकी साड़ी किसी तरह ट्रक में फंस गई, जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है।
सरोज निवासी नरहोली, जलेसर का इलाज मथुरा के एक डॉक्टर से चल रहा था। वह अपने पति महेश चंद्र के साथ दवा लेने जा रही थी। चामड़ गेट चौराहे से पहले देवी मंदिर के निकट लगे जाम में सामने से आ रहे ट्रक के आगे महेश की बाइक फंस गई। महेश ने जैसे ही ट्रक की साइड से अपनी बाइक निकाली, सरोज की साड़ी ट्रक में फंस गई। इस बीच ट्रक तेजी से चल पड़ा और सरोज ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। लोग अवाक रह गए। जब तक महेश चंद्र कुछ समझ पाते और लोग सरोज को बचाने की कोशिश करते, सरोज ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक के हाथ-पैर फूल गए और ट्रक को छोड़कर भाग निकला। चामड़ गेट चौराहे पर जमे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने आरोपी चालक के पीछे दौड़ लगा दी। इलाके के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। भीड़ के उसे धुनने से पहले ही पुलिस ने चालक को सदर कोतवाली पहुंचा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है और चालक हिरासत में है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।