फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The tanker driver of Sadabad murder in Nagaur, Rajasthan

सादाबाद के टैंकर चालक की राजस्थान के नागौर में हत्या

Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/मथुरा।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/मथुरा। Updated Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
The tanker driver of Sadabad murder in Nagaur, Rajasthan
अनिल का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद/मथुरा। थाना क्षेत्र के गांव धानौटी के मजरा बुर्ज के एक टैंकर चालक की राजस्थान के जनपद नागौर के गांव मैंगांव में शुक्रवार की रात को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को उसी के टैंकर पर रस्सी से बांधकर लटका दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मैगांव पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव को गांव ले आए और रविवार को उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई अंकित ने पूरे घटनाक्रम के बारे में फोन पर बताया कि उसका तहेरा भाई अनिल पुत्र रामनाथ सिंह (25 साल) टैंकर चालक था। वह मथुरा के एक व्यक्ति के टैंकर पर चालक के रूप में काम करता था। वह टैंकर नंबर यूपी 85 एटी-8889, जिसमें कि डामर भरी हुई थी, को लेकर मैगांव के लिए निकला था। वह 14 सितंबर को मैगांव के एक प्लांट पहुंचा और वहां टैंकर को खाली कर दिया। अनिल ने प्लांट कर्मचारियों से खाली टैंकर का वजन कराने को कहा तो प्लांट कर्मचारियों ने अगले दिन वजन कराने की बात कही।
विज्ञापन


15 सितंबर की सुबह टैंकर के क्लीनर अंकुल का फोन आया कि आपके बेटे की हत्या हो गई है। सूचना मिलने पर वह और अन्य परिजन मैगांव के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचे परिजनों ने देखा कि अनिल का शव टैंकर पर लटका हुआ है। सूचना स्थानीय पुलिस भ3ी पहुंच गई। मृतक का विवाह छह फरवरी 2018 को हुआ था और उसकी पत्नी रानी गर्भवती है। गांव में रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिवार वाले चालक का शव लेकर टैंकर मालिक के घर डैंपियर नगर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। परिवारीजनों ने इस मामले में स्टोन क्रेशर संचालक हरीराम गोदारा व टैंकर मालिक अर्पित माहेश्वरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed