{"_id":"57000e224f1c1bd672f0045f","slug":"the-spice-turmeric-featured-on-firm-sour-filling-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाले की फर्म पर छापा हल्दी, खटाई के नमूने भरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाले की फर्म पर छापा हल्दी, खटाई के नमूने भरे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एफडीए ने नवीपुर रोड स्थित मसाले की फर्म पर छापा मारकर हल्दी और खटाई के नमूने भरे हैं। नगला तुंदला के गोपाल सिंह ने एसडीएम को शिकायत कर इस फर्म पर कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करते हुए उनकी फर्म के नाम से कारोबार किए जाने की शिकायत की थी।
गोपाल सिंह के मुताबिक उनकी फर्म का नाम गौरव आमचूर भंडार है। इस फर्म के नाम से वह दूर-दराज तक मसालों की सप्लाई करते हैं। उनकी फर्म पंजीकृत है। कॉपीराइट एक्ट के तहत पंजीकृत होने के कारण कोई दूसरा इस नाम से कारोबार नहीं कर सकता। बावजूद इसके नवीपुर रोड पर बौहरे मिल कंपाउंड स्थित एक फर्म के इस नाम से कारोबार कर रही थी। गोपाल सिंह का कहना है कि उनके फर्म के नाम से कोई हानिकारक खाद्य सामग्री भी सप्लाई कर सकता है। इस शिकायत के बाद इस फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महीपाल सिंह का कहना है कि नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन की शिकायत मिली थी। रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे कार्रवाई की जाएगी।