फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The meaning of brother born before sister's dolly

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The meaning of brother born before sister's dolly
हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के मांट क्षेत्र के भीम गांव में अपनी बहन की सगाई कर लौट रहे हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा खुर्द के 22 वर्षीय कैरान सिंह पुत्र लाल सिंह की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को मुरसान क्षेत्र में करबन नदी के पास सामने से एक मेटाडोर ने टक्क र मार दी। हादसे में उसका चचेरा भाई 23 वर्षीय ताराचंद्र पुत्र ज्ञानीराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। बुधवार को शादी समारोह को लेकर घर में आईं खुशियां हादसे के बाद मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


घायल ताराचंद्र के मुताबिक उसका चचेरा भाई कैरान सिंह बीएससी का छात्र था। वह सादाबाद क्षेत्र के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को उसकी बहन गीता की मांट के भीमगांव में सगाई थी। सगाई करने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से कैरान सिंह के शव और घायल ताराचंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कैरान सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। गीता की बारात बुधवार को गांव में आनी है। हालांकि गमगीन माहौल में परिवार में कुछ लोग शादी समारोह को कुछ दिन आगे टालने की बात पर विचार कर रहे हैं। मुरसान एसओ रमाकांत पचौरी का कहना है कि मेटाडोर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed