फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The girl was kidnaped by a neighbor with the intention of rape in sadabad

रेप के इरादे से पड़ोसी युवक ने अगवा की थी बच्ची

Sun, 22 Apr 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। Updated Sun, 22 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girl was kidnaped by a neighbor with the intention of rape in sadabad
आरोपी विनोद। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस। सादाबाद के एक मोहल्ले में शुक्रवार को बंद बोरे में मिली आठ वर्षीय बच्ची की लाश के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी विनोद (35) पुत्र सत्यप्रकाश दुष्कर्म करने के इरादे से गुरुवार सुबह बच्ची को गली से अगवा कर अपने घर ले गया था। अपनी हैवानियत को छिपाने के लिए आरोपी ने गला दबाकर बच्ची को मारने की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने उसको बोरे में रखकर ऊपर से तेजाब डाल दिया। बुरी तरह झुलसने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था कि नहीं। 
विज्ञापन


शनिवार को एएसपी अरविंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद उसके पिता ने पड़ोसी विनोद पर शक जताया। जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। विनोद ने बताया कि अगवा करने के बाद उसका दुष्कर्म का इरादा बदल गया। लेकिन भेद खुल जाने के भय से उसने बच्ची का गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसको बोरे में बंद कर बैटरी से तेजाब निकालकर ऊपर से डाल दिया। आरोपी ने शव वाले बोरे को पड़ोस में रहने वाली अपनी रिश्ते की मौसी सुशीला पत्नी वेदप्रकाश के मकान की छत पर रख दिया। सुशीला और बच्ची के पिता के बीच दुकान का विवाद चल रहा है। विनोद ने सोचा कि सुशीला की छत पर शव मिलने से लोग उस पर शक करेंगे और वह बच जाएगा। 


एएसपी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड तैयार की गई है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान सीओ सादाबाद योगेश कुमार और एसएचओ केपी सिंह भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed