फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The body was burnt down somewhat Rokendra

झीने के नीचे जलाया था रोकेंद्र का शव

Sun, 07 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। रोकें द्र हत्याकांड में थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक हत्यारोपी रूपचंद्र निवासी जिंद की मडैया को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रूपचंद्र को लेकर पुलिस रिंकू के घर पहुंची और यहां घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी राजेश्वर प्रसाद त्यागी ने बताया कि रोकेंद्र की जर्सी बरामद कर ली गई है। एक रस्सी भी बरामद की गई है, जिसके हत्या में प्रयुक्त होने का अंदेशा है।

पुलिस आरोपी के बताने पर उस जगह पहुंची, जहां रोकेंद्र को मारने के बाद उसके शव को जलाने की बात कही जा रही थी। यह जगह रिंकू के घर के आखिरी हिस्से में है और कभी अक्रूर कॉलेज का हिस्सा हुआ करती थी। यहां आठवीं तक के छात्रों की कक्षाएं चलती थीं। कॉलेज की जगह पर रिंकू के कब्जे की बात पुलिस के भी समझ नहीं आई। छानबीन के दौरान यहां की हालत दयनीय दिखाई दी। कॉलेजों में गाय-भैंस बंधी थीं और पूरा परिसर गोबर से अटा पड़ा था। यहीं आगे जाकर रूपचंद्र झीने के नीचे आकर रुक गया। एसओ त्यागी ने बताया कि झीने के नीचे रोकेंद्र के शव को जलाने के बाद जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में दो बोरों में भरकर फेंक दिया गया था। बाद में पुलिस ने इन बोरों को बरामद कर रिंकू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। झीने के ऊपर धुएं के काले निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इन निशानों को छिपाने के लिए झीने पर पेंट भी किया गया था, लेकिन यह नाकाफी रहा। रूपचंद्र से पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। मालूम हो कि रिंकू पर अपने ड्राइवर रोकेंद्र निवासी लहरा की हत्या करने और घर में अपने साथियों की मदद से उसका शव जलाने का आरोप है।

विज्ञापन

कंटेनर की चपेट में आई महिला-बच्चा

हाथरस। शहर के मथुरा रोड पर एक स्कूटी सवार महिला और उसका बच्चा सामने से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गए। हालांकि इस दुर्घटना में महिला और बच्चे तो सकुशल बच गए, लेकिन उनकी स्कूटी कंटेनर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक और क्लीनर कंटेनर को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर महिला के परिजन भी वहां पहुंच गए और महिला व बच्चे को अपने साथ ले गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कंटेनर को अपने साथ ले आई। देर रात इस कंटेनर के बारे में छानबीन चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed