फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The body hanged from the fan by killing a married woman

विवाहिता की हत्या कर शव पंखे से लटकाया

Tue, 10 Apr 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ, हाथरस। Updated Tue, 10 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body hanged from the fan by killing a married woman
फांसी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित  गांव नगला जलाल में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव पंखे पर रस्सी से लटका मिला। मृतका के भाई द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एटा के गांव शीतलपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री गिरजा की शादी नगला जलाल निवासी युवक हृदेश कुमार पुत्र दुर्बीन सिंह से इस माह पूर्व पर्याप्त दान-दहेज देकर की थी। हृदेश गांव में नहीं रहकर दिल्ली में परचून की दुुकान करता था। काफी समय तक गिरजा देवी हृदेश के साथ दिल्ली में रहीं। पांच दिन पूर्व वो गांव वापस आई थीं। सोमवार की रात्रि में गिरजा देवी कमरे में जाकर सोई प्रात: जब सोकर नहीं उठीं तो दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा नहीं खुलने पर कुंदी तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो पाया कि गिरजा देवी का शव पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ है।

विज्ञापन

 

मामले को लेकर मृतका के भाई चेतन बाबू पुत्र सुुुरेंद्र सिंह ने नगला जलाल निवासी मृतका के पति हृदेश, देवर विजय, सास नेकसी देवी, श्वसुर दुर्बीन सिंह और ननद कविता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद एक लाख रुपया दहेज तथा बाइक की मांग को लेकर गिरजा का मानसिक शरीरिक उत्पीड़न किया जाता था। इस बात की शिकायत गिरजा ने कई बार फोन पर की थी। सूचना पर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। शव का पंचनामा तहसीलदार योगेंद्र सिंह, सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल मनोज शर्मा के समक्ष भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed