फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage assassination attempt on misdeeds

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर किशोरी की हत्या

Wed, 07 Nov 2018 12:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 07 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teenage assassination attempt on misdeeds
file - फोटो : अमर उजाला
थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ सोमवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को एक अर्द्धनिर्मित मकान में छिपा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने दोेनों युवकों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। चंदपा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शाम करीब साढ़े सात बजे गांव की एक दुकान से फुलझड़ी और अन्य सामान लेने गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पता चला कि किशोरी को दो युवक अपने साथ ले गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने इन दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसी बीच किशोरी का शव एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ। शव धान के पुआल से ढका हुआ था। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे। गले और पेट सहित शरीर के कई अन्य हिस्सों पर चाकू के निशान थे। सूचना पर सीओ सादाबाद और कोतवाली निरीक्षक चंदपा भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के परिजनों ने उक्त दोनों युवकों पर शक जताया। पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि वे किशोरी को इस अर्द्धनिर्मित मकान में ले गए थे। वहां किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो चाकू से उसकी हत्या कर दी और शव को धान के पुआल के नीचे छिपा दिया। इसके बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी के समक्ष दोनों आरोपियों को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed