फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher 's suicide by hanging

शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teacher 's suicide by hanging

हाथरस। मोहल्ला नवीपुर खुर्द में एक शिक्षिका ने घर के जाल से लटककर फांसी लगा ली। शिक्षिका घर में अकेली थी। मोहल्ले के लोगों ने शिक्षिका के पति और पुलिस को उसके फांसी लगाने की सूचना दी और शिक्षिका को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शिक्षिका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। रात तक पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी। 

पुलिस का कहना है कि शिवानी अग्रवाल (34) की अपने पति से अनबन रहा करती थी। उनके पति सचिन अग्रवाल छोटा-मोटा काम करते हैं। शिवानी एक स्कूल में पढ़ाती थीं और ट्यूशन कर अपना गुजारा करती थीं। उनके दो बच्चे भी थे। शिवानी ने जब खुद को फांसी लगाने का फैसला किया, तब घर में कोई नहीं था। उनके ससुर और दोनों बच्चे बाहर गए हुए थे। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक शिवानी का मायका बरेली में है। घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। शिवानी के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed