फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tax loss of 25 thousand ATM switch

एटीएम बदलकर लगाया 25 हजार का चूना

Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के रहने वाले एक  युवक को मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शातिर ठग ने हजाराें का चूना लगाया। एटीएम के अंदर पहले से मौजूद इस शख्स ने बेहद चालाकी से श्रीनगर के युवक का एटीएम कार्ड अपने एटीएम कार्ड से बदल लिया।
विज्ञापन


युवक को ठगी का अहसास तब हुआ, जब उसके खाते से रुपये निकलने के मैसेज मोबाइल पर आने शुरू हुए। ठग ने उसके खाते से 25 हजार रुपये की रकम पार कर दी।

रविकांत सेंगर पुत्र गजेंद्रपाल ने बताया कि उसका खाता महौ स्थित पीएनबी शाखा में है। वह सोमवार दोपहर रुपये निकालने मधुगढ़ी स्थित पीएनबी के एटीएम पर गया था। जैसे ही एटीएम में अपना कार्ड लगाया, तभी पहले से मौजूद युवक एटीएम से कार्ड खींचकर अपना कार्ड  लगाने लगा। उसने कहा कि उसे जल्दी है।
विज्ञापन


ऐतराज किया तो उसने उसके जैसा ही कार्ड वापस कर दिया और चला गया। उसके बाद ठग ने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। खाते में उतना ही रुपया था। उधर रविकांत दूसरे एटीएम से रकम निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रुपये पहले ही निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये निकलने के मैसेज मिलने पर वह भौचक्का रह गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि जांच  के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed