फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tampering , student was raped

छेड़छाड़ नहीं, छात्रा से हुआ था दुष्कर्म

Fri, 15 Apr 2016 11:25 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम छात्रा से छेड़छाड़ नहीं, बल्कि दुष्कर्म हुआ था। छात्रा के चिकित्सकीय परीक्षण में इसकी पुष्टि हो गई है। थाना पुलिस ने इस मामले को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया था। परिजनों के दुष्कर्म की शिकायत करने और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही पुलिस ने जल्दबाजी करते हुए हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को राहत पहुंचाई। 
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता खेतों पर मजदूरी करते हैं। पांचवी में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से लौटने के बाद खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोक लिया और पास में एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों के दुष्कर्म किए जाने के आरोप को खारिज कर बिना किसी जांच के मामले को छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज कर लिया था। लड़की के नाबालिग होने के कारण आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्ष्टि के बाद पुलिस मामले को छेड़छाड़ से दुष्कर्म में तरमीम करने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि कई बार डॉक्टरी परीक्षण की रिपोर्ट के बाद केस में धाराएं बढ़ाई या घटाई जाती हैं। इस मामले को भी छेड़छाड़ से दुष्कर्म में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed