{"_id":"579504b54f1c1b4032c4c17c","slug":"tampering-opposition-student-beaten-threatened-acid-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीटा, एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को पीटा, एसिड अटैक की धमकी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लड़की से मारपीट का ग्राफ
बीए में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उस समय छेड़छाड़ की गई जब वह शहर में लगने वाले एक बाजार में खरीददारी करने गई थी। दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप है कि उसने जानबूझकर छात्रा के पैर पर पैर रखा।
इसका विरोध करने पर माफी मांगने के बजाय युवक ने छात्रा और उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत करने पर तेजाब डालने की धमकी देकर युवक चला गया। छात्रा के पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। हाथरस गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी युवक उनके ही मोहल्ले का निवासी है। वह पहले भी कई बार उनकी बेटी को परेशान कर चुका है। इसकी शिकायत उसके परिवारीजनों से की जा चुकी है। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
विज्ञापन
रविवार को भी संडे मार्केट में जब वह, उनकी बेटी व अन्य रिश्तेदार खरीदारी को पहुंचे तो पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया। इस बार उसने हद ही पा कर दी। छेड़छाड़ के बाद जब परिजनों ने आरोपी से विरोध जताया तो वह मारपीट पर उतर आया।
जाते हुए भी जान से मारने की धमकी दे गया। आरोपी ने कहा कि वह लड़की पर तेजाब डालकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। एसओ गेट केपी सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। अगर युवक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।