फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sunday Market at putting off his night , commotion

संडे मार्केट में फड़ लगाने पर रार, हंगामा

Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sunday Market at putting off his night , commotion

हाथरस। नगर पालिका परिसर में लगने वाली संडे मार्केट में फड़ लगाने के लिए जगह न मिलने पर दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन पर मनमानी और भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

पालिका प्रशासन द्वारा पिछले रविवार से नगर पालिका में ही संडे मार्केट लगवाई जा रही है। तकरीबन 400 दुकानदार यहां अपने फड़ लगा रहे हैं। पिछले रविवार को भी दुकानदारों ने फड़ लगाने के लिए जगह नहीं मिल पाने के कारण हंगामा किया था। इस रविवार को भी इन दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह फड़ लगाने के लिए दुकानदारों में आपस में आपाधापी मची रही। दोपहर के वक्त जब काफी दुकानदारों को फड़ लगाने की जगह नहीं मिल सकी तो उनमें पालिका प्रशासन के खिलाफ गुस्सा व्याप्त हो गया। काफी दुकानदारों ने पालिका प्रशासन द्वारा चिपकाई गई फड़ दुकानदारों की लिस्ट में अपना नाम नहीं होने पर भी आक्रोश जताया। इन दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन कुछ दुकानदारों से साठ-गांठ कर सिर्फ उन्हीं की दुकानों को पालिका परिसर में लगवा रहा है, जिससे उन्हें फड़ लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही। प्रशासन मनमानी और भेदभाव की नीति पर काम कर रहा है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। 

विज्ञापन

-एक परिवार के एक ही व्यक्ति को फड़ लगाए जाने की अनुमति है। पिछली बार भी जांच कराने के बाद कई ऐसे लोगों को हटाया गया था, जिन्होंने वहां एक से ज्याद फड़ लगा रखे थे। इस बार भी जांच कराई गई है। जहां भी एक परिवार के एक से ज्यादा सदस्य फड़ लगाते मिलेेंगे, उन्हें हटाया जाएगा। दो रविवार के बाद तो तिब्बती बाजार की जगह भी खाली हो जाएगी।

-वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed