{"_id":"59f8bde04f1c1bda538ba10b","slug":"sexually-exploited-marriage-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, गर्भ गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, गर्भ गिराया
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक के खिलाफ दो साल से शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने की शिकायत की गई है। आरोप है कि युवक ने शादी के नाम पर युवती का गर्भ भी गिरवा दिया। युवती ने जब इसकी शिकायत युवक के पिता से की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब इस मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज की गई है।
इस युवती के युवक से प्रेम संबंध हो गए। दो साल से आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा। युवती ने मना भी किया, लेकिन वह उसे शादी का झांसा देता रहा। युवती का आरोप है कि जब वह गभर्वती हो गई तो आरोपी ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसका गर्भ भी गिरवा दिया। युवती ने सदर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि जब वह आरोपी के पिता से शिकायत करने पहुंची तो आरोपी की मां ने अपने बेटे से फोन पर बातचीत की।
उसके बाद जब उन्होंने आरोपी के पिता से शिकायत की तो धमकी दी गई कि वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगा। कई दिनों तक पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अफसरों के चक्कर लगाए। अब आला अधिकारियों के आदेश पर उसका मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा।