{"_id":"1a0423e74e03e19c88a26c46b7aaea9a","slug":"sage-imposed-on-htyaropion-gangster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के हत्यारोपियों पर लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधु के हत्यारोपियों पर लगाया गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कलवारी में बीते साल 24 अगस्त को साधु शिवानंद उर्फ सुभाष की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी साधु की बाइक भी अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने जेल में बंद पांचों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी अजयवीर उर्फ फौजी, सुरीर और नौहझील में लूट के कई मामलों में शामिल रहे शातिर अपराधी हरपाल निवासी सुरीर, मथुरा, करन सिंह निवासी गोंडा, अलीगढ़, रामेश्वर निवासी सुरीर और पवन उर्फ पप्पन निवासी शेरगढ़, मथुरा पर गैंगेस्टर लगाने की कार्रवाई की गई है। रंजिशन की गई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने 30 सितंबर को करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन