{"_id":"575469564f1c1b903c109807","slug":"roadways-bus-crushed-the-old-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कुचला वृद्ध, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने कुचला वृद्ध, मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। रोडवेज बस स्टेंड के निकट तेजी से आ रही एक रोडवेज बस ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
रोडवेज बस स्टेंड के निकट अंग्रेजी शराब ठेका के पास रविवार की दोपहर 46 वर्षीय रामप्रकाश कहीं जाने के लिए खड़ा था, इसी दौरान हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 1029 का चालक बस को काफी तेज गति व लापरवाही से बस को चलाता हुआ आया और रामप्रकाश को रौंद दिया। इससे रामप्रकाश की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई। इस संबंध में मृतक के भाई कर्मवीर पुत्र गनपति निवासी एदलपुर ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बसों का इंतजार करने वालों में भी भय
इस मौत ने उन यात्रियों में भी भय पैदा कर दिया, जो कि रोजाना हाथरस, अलीगढ़ और आगरा जाने के लिए बस स्टेंड पर बसों के न आने की वजह से नए पुल पर बसों का इंतजार करते हैं। नए पुल पर पर काफी तेज स्पीड से वाहन गुजरते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही शासन प्रशासन का कोई ध्यान है।