{"_id":"570d37ab4f1c1bc10c4a6b1c","slug":"rita-s-murder-husband-charged-with-participating-in-the-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीता हत्याकांड: पति पर हत्या में शामिल होने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीता हत्याकांड: पति पर हत्या में शामिल होने का आरोप
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खोंड़ा हजारी में बहू और जेठ की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते सपा नेता रामनारायण काके।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। खोंड़ा हजारी में रीता की गोली मारकर हत्या करने के बाद जेठ संजय ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार देर रात नया मोड़ आया। रीता की हत्या की सूचना पर जब उसके परिजन यहां पहुंचे तो उन्होंने उसके पति मुकेश पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा दिया। परिजन दहेज हत्या के आरोप में मुकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दहेज हत्या का साक्ष्य न होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।
सिकंदराराऊ के गांव पोरा के राजवीर ने दस साल पहले अपनी बेटी रीता की शादी खोंडा हजारी के पूर्व सभासद राजेंद्र प्रसाद के बेटे मुकेश से की थी। शादी के बाद रीता के दो संतान भी हुईं। मुकेश के मुताबिक उसका बड़ा भाई पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें असफल रहने पर उसने पहले रीता को गोली मारी और इसके बाद आत्महत्या कर ली। मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने संजय के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया। सोमवार रात को जब रीता के मायके वाले सदर कोतवाली पहुंचे तो उन्हाेंने मुकेश पर हत्या का शक जाहिर किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश घटना के समय घर में ही था। उसने ही रीता की हत्या की और बदनामी के डर से संजय ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को यह बात गले नहीं उतरी। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद कमरे में मौजूद संजय के बेटे ने अपने नाना और संजय के ससुर को फोन कर कहा कि पापा चाची को गोली मारकर भाग गए हैं। यह बात पुलिस को खुद संजय के ससुर ने बताई। सदर कोतवाल ने यह भी कहा कि दहेज के लिए परेशान किए जाने पर कभी परिजनों ने किसी थाने में या किसी अधिकारी से कोई शिकायत की हो तो वह इसे दिखाएं। दहेज उत्पीड़न का साक्ष्य देने पर मुकेश के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। हालांकि रीता के शव का पोस्टमार्टम पुलिस पहले ही करा चुकी थी। सदर कोतवाल के इस आश्वासन के बाद रीता के परिजन लौट गए और जल्द ही उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
मैने अपनी पत्नी की हमेशा बेहतर देखभाल की। दहेज के लिए कभी उसे परेशान नहीं किया। सभी आरोप गलत हैं। हाल ही में जब रीता बीमार हो गई थी तो अलीगढ़ में उसका पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था।
विज्ञापन
--मुकेश कुमार, रीता के पति--
मेरे बेटे मुकेश पर हत्या में शामिल होने का आरोप गलत है। ससुराली बेवजह उसे बदनाम कर रहे हैं। हत्या के समय वह घर से बाहर था। एक दिन पहले ही दिल्ली से वह लौटा था। उसे बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है।
-- राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सभासद--
हत्या मेरे पति संजय ने ही की थी। देवर मुकेश फोड़े का इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। मुकेश के ससुराली आरोप लगाकर उससे कुछ पैसे चाह रहे हैं। उन पर लगाए गए दहेज के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
-- सुमन, हत्यारोपी संजय की पत्नी--
काके ने बंधाया परिजनों को ढांढस
हाथरस। हाथरस विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी राम नारायण काके ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक ग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ हैं।