फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rape Victim Porn photo on facebook profile

फेसबुक प्रोफाइल पर लगाए दुष्कर्म पीड़िता के अश्लील फोटो

Thu, 25 Jan 2018 01:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,हाथरस। Updated Thu, 25 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim Porn photo on facebook profile
facebook snooz
दुष्कर्म की शिकार एक पीड़िता ने आरोपियों पर उसके फेसबुक प्रोफाइल पर उसी का अश्लील फोटो लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने तेजाब डालने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर सदर कोतवाली में बीते साल दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। कई महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर दुष्कर्म पीड़िता ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग आदि से शिकायत करते हुए कहा है कि उनके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने सदर कोतवाली की एक महिला दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा है कि दुष्कर्म की शिकार होने के बावजूद उसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है और आरोपियों की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोपियों ने उसे गुमराह कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे जो अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता की फेसबुक प्रोफाइल पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा है कि सदर कोतवाल और आरोपी महिला दरोगा उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस मामले में कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि पीड़िता के आरोप बेबुनियाद हैं। मामले में गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed