{"_id":"59c00ccd4f1c1b1b688b5504","slug":"rape-accused-arrest-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन पुलिस ने 11 साल की किशोरी को ट्यूशन के बहाने घर बुलाकर तीन महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोच लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसके रिश्ते का भाई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने ब्लू फिल्म दिखाने लगा और फिर उसने छात्रा का यौन शोषण शुरू कर दिया। तीन महीने तक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपना शिकार बनाता रहा। 14 सितंबर को परिजनों को आरोपी की हैवानियत का पता चल गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक आरोपी गुलशन को उस समय दबोच लिया गया, जब वह सोमवर को गांव आने के बाद फिर भागने की फिराक में था। मालूम हो कि शादीशुदा आरोपी छात्रा का दूर के रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी ने पत्नी के गर्भवती होने के बाद किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुलाना शुरू किया और ब्लू फिल्म दिखाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। जब भी छात्रा ने आरोपी के शोषण का विरोध किया तो उसने छात्रा के माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने को कहा।