{"_id":"58c975d14f1c1b4c7d32a39e","slug":"pushpendra-massacre-jam-arrest-on-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी पर जाम, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुष्पेंद्र हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी पर जाम, हंगामा
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस/ सहपऊ।
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुष्पेंद्र हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पर सादाबाद जलेसर मार्ग पर लगाये जाम को खुलवाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर (जलेसर रोड) पर आठ फरवरी को सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े में बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की मौत के मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ग्रामीण भड़क उठे। यह गिरफ्तारी अलीगढ़ पुलिस ने हाथरस पुलिस की मदद से की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरफ्तारी के विरोध में पहले थाने पर हंगामा किया और फिर सादाबाद-जलेसर रोड पर जाम लगा दिया। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मौके पर सहपऊ थाने की फोर्स और फिर सीओ सादाबाद भी पहुंच गए। काफी समझाने-बुझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका।
विधानसभा चुनाव के मतदान से पूर्व आठ फरवरी को जलेसर रोड गांव मानिकपुर के निकट सपा-बसपा समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ था। फायरिंग भी हुई थी, जिसमें बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अलीगढ़ पुलिस ने 14 मार्च को बुढ़ाइच निवासी रनवीर सिंह यादव पुत्र सोनवीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में गांव के कुछ लोग मंगलवार की रात में ही कोतवाली सहपऊ पहुंचे और गिरफ्तारी का कारण जानना चाहा। पुलिस ने बताया कि मानिकपुर हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ के लिए लाया गया है। कुछ देर बाद ग्रामीणों को जब यह पता लगा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है तो उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में कुछ लोग सीओ सादाबाद के पास चले गए और रनवीर की गिरफ्तारी पर आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों में गुस्सा पनप गया। ग्रामीणों ने जलेसर रोड मानिकपुर पर पेड़ काटकर और बीच रास्ते पर तख्त आदि डालकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ सादाबाद मनीषा सिंह भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने ग्रामीणों को बताया कि यह सब हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है आप सभी रनवीर के निर्दोष होने के प्रमाण कोर्ट को दिखाएं, उसे छोड़ दिया जाएगा। बुढ़ाइच के प्रधान प्रतिनिधि ने भी भीड़ को काफी समझाया। करीब डेढ़ घंटे समझाने के बाद भीड़ जाम खोलने पर तैयार हुई।