फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prepare to tighten screws on usurers

सूदखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Tue, 18 Apr 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 18 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Prepare to tighten screws on usurers
suicide
हाथरस। नवल नगर निवासी अतुल शर्मा की मौत के मामले में पुलिस की नजर उन सूदखोरों पर है जिन्होंने मोटी ब्याज पर अतुल को कर्ज दिया और कर्ज न चुका पाने पर उसे घर जाकर धमकाया। पुलिस ने ऐसे सूदखोरों की लिस्ट भी तैयार की है।
विज्ञापन


अतुल शर्मा ने रविवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस पर कई लोगों का लाखों रुपये का क र्ज था। पुलिस को अतुल की मां इंद्रवती ने एक रिपोर्ट देते हुए बताया है कि कर्जा देने वाले कई लोग अतुल को घर पर आकर धमकाते थे। उसके साथ बुरा सलूक करते थे। इस रिपोर्ट को थाना हाथरस गेट के इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने जांच के लिए तलब कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि अतुल को किसने किस ब्याज दर पर कितना कर्जा दिया। कर्जा देने वालों की एक लिस्ट भी पुलिस ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला है कि कई लोगों ने दस से बीस फीसदी की दर पर कर्जा दिया था। अतुल ने ज्यादातर से लिए कर्ज का मूलधन लौटा दिया था, लेकिन ब्याज की दर बहुत ज्यादा होने के कारण वह कर्ज के मकड़जाल से नहीं निकल सका और हारकर उसे अपनी जीवनलीला समाप्त करनी पड़ी। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट जांच के लिए तलब की गई है। सूदखोरों के बारे में पता किया जा रहा है। उनकी सूची तैयार की गई है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed