{"_id":"59c2ad824f1c1b35688b5994","slug":"poonam-was-crushed-by-tractor-filed-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मारा था पूनम को, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मारा था पूनम को, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूनम का फाइल फाेटाे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद-जलेसर रोड पर नगला सलेम के पास 18 सितंबर की सुबह पुलिस को एक महिला का शव मिला था। उसकी शिनाख्त सादाबाद के गांव एदलपुर निवासी पूनम पत्नी अवधेश गौतम के रूप में हुई है। देहरादून से आई विवाहिता की मां ने शव की शिनाख्त की। मां का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को ट्रैक्टर से कुचल दिया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून के साईं कॉलोनी के निकट मधु विहार निवासी ब्रह्मा देवी पत्नी स्व. उमेश तिवारी बुधवार को हाथरस पहुंची। यहां मोरचरी पहुंचकर उन्होंने विवाहिता की पहचान अपनी बेटी पूनम गौतम के रूप में की।
ब्रह्मा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने पूनम की शादी हाथरस जनपद की कोतवाली सादाबाद के गांव एदलपुर निवासी अवधेश कुमार गौतम पुत्र मक्खन गौतम के साथ आठ साल पूर्व की थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा, बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूनम के ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुत्री ने उन्हें 17 सितंबर की शाम को मोबाइल पर बताया कि ससुरालीजन मारकर उसकी लाश को ट्रैक्टर के नीचे कुचल देना चाहते हैं। वह मोबाइल पर बात कर रही रही थी कि किसी ने उससे जबरन मोबाइल छीन लिया। ब्रह्मा देवी के मुताबिक पूनम के पति अवधेश कुमार, उसके दोनों बड़े भाई दिनेश गौतम ,राजेश गौतम एवं उनके ही परिवार के ही अवधेश पुत्र राम खिलाड़ी ने मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
सीओ सादाबाद योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर के मुताबिक ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।