{"_id":"aa6bbb881f47db87fece4fcbf457077f","slug":"police-sub-inspecter-line-hazir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन हाजिर करने पर भड़के दबंग दरोगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइन हाजिर करने पर भड़के दबंग दरोगा
hathras
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। वाहन चेकिंग के दौरान एक मौलाना की बाइक सीज करने पर मुरसान गेट चौकी इंजार्च विपिन यादव को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। मौलाना ने आलाधिकारियों से मिलकर दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जबकि दरोगा विपिन यादव का कहना है कि मौलाना ने चेकिंग कर रहे एक अन्य दरोगा के साथ अभद्रता की थी। बिना वजह अपने ऊपर कार्रवाई से खिसियाए यादव ने आला पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोतवाली में प्रेसवार्ता बुला ली। इससे पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। कई थानाध्यक्ष विपिन को मनाने कोतवाली पहुंचे। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद विपिन यादव प्रेसवार्ता न करने पर मान गए। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका लाइन हाजिर किए जाने का आदेश वापस ले लिया जाएगा।
यादव के मुताबिक जिले के एक बड़े मदरसे के मौलाना की बाइक को ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस आदि जरूरी कागजात नहीं होने पर सीज किया गया था।
मौलाना के दर्द को सुन एक नेता ने अधिकारियों के कान मरोड़े थे। अधिकारियों ने बिना देर किए और सच्चाई को जाने विपिन यादव को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन अधिकारियों का यह दांव उल्टा पड़ गया। मामला अगर शासन तक पहुंच जाता और सरकार इसे गंभीरता से लेती तो आलाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती थीं। पहले भी दो बार विपिन के खिलाफ कार्रवाई करने में अधिकारी जल्दबाजी दिखा चुके हैं।