फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   one lakh rupees withdraw in fake atm

एटीएम से एक लाख रुपये उड़ाए

Thu, 19 Nov 2015 11:45 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 19 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। जिले में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोतवाली के गांव कमालपुर निवासी युवक से जालसाजों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर उसके एटीएम का पिन नंबर मालूम कर लिया और फिर उसके खाते से दो किश्तों में 1.08 लाख रुपयों की निकासी कर ली। अलर्ट मैसेज मिलते ही युवक के होश उड़ गए और उसने इसकी जानकारी केनरा बैंक की स्थानीय शाखा को दे दी। कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पर दिवाली के दिन एक अंजान फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि उनका पिन नंबर गलत है। इसे सही करना है। लिहाजा वह अपना पिन बताएं। युवक कॉल करने वाले की बातों में आ गया और उसने केनरा बैंक की स्थानीय शाखा से जारी एटीएम के विषय में पूरी जानकारी दे दी। इसके पश्चात 11 और 12 नवंबर को लगातार उसके एटीएम से क्रमश: चौसठ हजार और 44 हजार कुल एक लाख आठ हजार रुपये की खरीद कर ली गई। युवक के खाते में इतने ही पैसे थे। अलर्ट मैसेज से उसे मालूम हुआ कि उसके खाते की पूरी रकम साफ हो चुकी है। पीड़ित युवक ने कोतवाली बताया कि उस फोन से लगातार कॉल आ रहे हैं। युवक ने कोतवाली में मामले को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed