{"_id":"5c50a071bdec2273ad00b6bc","slug":"one-accused-arrested-including-six-kg-of-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किलो गांजे सहित एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह किलो गांजे सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
छह किलो गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी बंटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को नगर के जीटी रोड स्थित एक गली से बंटी को छह किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी मादक पदार्थ के धंधे में लंबे समय से लिप्त था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान कर उसे जेल भेेजा है।
पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड के किनारे गली में एक युवक दिन दहाड़े गांजा बेचता है। उसके पास इस मादक पदार्थ को खरीदने वालों की भीड़ रहती है। पुलिस ने सादे वेश में एक शख्स को गांजा खरीदने के लिए भेजा तो बंटी पुत्र भगवानदास ने उसे गांजे की पुड़िया बेच दी। इशारा मिलते ही आसपास खड़े अन्य पुलिस कर्मी आ गए और बंटी को दबोच लिया। बंटी की निशानदेही पर पुलिस ने पास के मकान में छापा मारकर छह किलो गांजा बरामद किया है।
बंटी ने बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर यहां बेचता था। पकड़े गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये के आसपास बताई गई है। बता दें कि इससे पूर्व कोतवाली पुलिस करीब एक क्विंटल गांजा पकड़ कर मादक पदार्थ बेचने वाले गैंग के सदस्यों को पकड़ चुकी है। पुलिस पार्टी में कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी महेश यादव, एसआई ललित कुमार, शीलेंद्र कुमार, अरविंद, प्रमोद आदि थे। ब्यूरो