फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old woman 's body was missing from the house in puddle

घर से लापता वृद्धा का शव पोखर में मिला

Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Old woman 's body was missing from the house in puddle
मीतई में पोखर से वृद्धा का शव मिलने पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। गांव मीतई में सुबह आठ बजे से अपने घर से लापता 85 वर्षीय केला देवी का शव शाम को पोखर में मिला। गांव के लोगों को पोखर में शव दिखाई दिया तो उसे निकालने की कोशिश की गई। शव को बाहर निकालने पर उसकी शिनाख्त केला देवी के रूप में की गई। परिजनों के इस हादसे को प्राकृतिक घटना बताए जाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन


केला देवी के पति चोखेलाल की मृत्यु काफी समय पहले हो गई थी। उनके बेटे मोहन सिंह की मृत्यु भी दस साल पहले हो चुकी है। वह अपनी पुत्र वधु, नाती और बेटे मोहन के साले के साथ गांव में रह रही थीं। मोहन के साले विनोद के मुताबिक केला देवी को कम दिखाई देता था। उम्र के कारण उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। सुबह से घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों को लगता है कि सुबह जब वह घर से निकलीं तो गांव के रास्ते के किनारे बने पोखर की ओर चली गईं होंगी। पोखर में मौजूद कछुओं ने शव को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed