{"_id":"56f976a14f1c1bc01cf001ec","slug":"now-in-hsayn-dbangon-havoc-suffering-constant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हसायन में दबंगों का कहर, पीड़ित सहमे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब हसायन में दबंगों का कहर, पीड़ित सहमे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तीन दिन पहले हसायन में प्राचीन मंदिर पर लगने वाले फूलडोल मेले में हुई मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष के लोगों ने सोमवार को एसपी से मिलकर थाना पुलिस पर आरोप लगाया, कहा कि थाना पुलिस दूसरे पक्ष के दबंग लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित पक्ष के लोगों को ढूंढ रहे हैं और जहां भी समाज का कोई व्यक्ति मिल रहा है, उसे राह चलते बुरी तरह पीटा जा रहा है। अभी तक पीड़ित पक्ष के चार लोगों पर आरोपी युवक हमला बोल चुके हैं। बाकी लोग सहम गए हैं और घरों से बाहर नहीं निकल रहे। एसपी ने सभी को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पीड़ित पक्ष के लोगाें के मुताबिक मेले में उनके समाज की महिलाओं के साथ आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध एक बुजुर्ग ने किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इस पर आरोपी युवकों को पीट दिया गया। इसके बाद उन्होंने 20-25 लोगों के साथ हमला बोल दिया। इसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। एक युवक को आरोपी उठाकर ले गए और इसकी पेड़ से बांधकर पिटाई लगाई। पिटाई से बुरी तरह घायल इस युवक को पुलिस में शिकायत करने और डॉक्टरी परीक्षण करने पर धमकी दी गई है। उससे कहा गया है कि शिकायत किए जाने पर उसके बेटे को जान से मार दिया जाएगा। इसकी शिकायत करने जब पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे तो आरोपी युवक लाठी-डंडों से लैस होकर थाने पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को यहां से खदेड़ने की जगह एक नेता की मदद लेकर थाने से हटवाया। पीड़ितों का कहना है कि उनके समाज के चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित पक्ष के शिकायत करने के बाद एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। एसओ को मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।