फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Non-bailable warrant against 11 including Devender Agrawal

देवेंद्र अग्रवाल समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Wed, 15 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस।
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस। Updated Wed, 15 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against 11 including Devender Agrawal
कोर्ट - फोटो : Pintrest
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के न्यायालय ने कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में सपा-बसपा समर्थकों में हुए झगड़े में बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की मौत के मामले में सादाबाद के निवर्तमान सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत सभी फरार 11 अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। इस हत्याकांड की विवेचना कर रहे सीओ इगलास पंकज कुमार ने न्यायालय में आवेदन देकर इस मामले में फरार सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट मांगा था, जिस पर न्यायालय ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस हत्याकांड में अब तक पुलिस आरोपी ब्लॉक प्रमुख सहपऊ विनीत गुप्ता समेत पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों की ओर से जिला सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें पिछली नौ मार्च को विवेचनाधिकारी के उच्च न्यायालय में केस डायरी सहित जाने के कारण सुनवाई के लिए 17 मार्च अगली तिथि निर्धारित की जा चुकी है। इस तिथि में न्यायालय ने आईओ को केस डायरी सहित उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं, जबकि इसी मामले में उच्च न्यायालय ने भी 21 मार्च को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जबकि विवेचनाधिकारी ने 10 मार्च को मृतक के पिता रामहरी शर्मा, विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिरागवीर उपाध्याय, श्रीनाथ तिवारी और शशीकांत शर्मा के बयान भी दर्ज किए हैं। इसके बाद शेष आरोपी निवर्तमान सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके बेटे चंदन अग्रवाल, भाई राकेश अग्रवाल, भतीजे अतुल अग्रवाल समेत 11 आरोपी फरार चल रहे थे। इन सभी के खिलाफ बुधवार को सीजेएम न्यायालय ने विवेचनाधिकारी के प्रार्थना पत्र पर गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed