फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nandoi committed wrongdoing by stopping at night at home

रात को घर पर रोककर ननदोई ने किया दुष्कर्म    

Sat, 22 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 22 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nandoi committed wrongdoing by stopping at night at home
डेमो फोटो
सादाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार को परिजनों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और अपने ननदोई पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया। महिला ने कहा कि दुष्कर्म की बात पता चलने पर जब उसके पति व ससुराली ननदोई के यहां पहुंचे तो आरोपी ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी ननदोई और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस मामले में देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।       
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि वह सादाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसकी ननद की शादी हाथरस के गांव में हुई है। महिला के मामा अलीगढ़ जिले के गांव में रहते हैं। हाल ही में एक हादसे में महिला के मामा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांच दिन पहले वह अपने ननदोई के साथ बाइक पर मामा का हाल जानने अलीगढ़ गई थी। उसी दिन महिला को लौटना भी था। लौटते समय रात हो जाने पर ननदोई ने महिला को अपने घर पर रोक लिया। ननदोई घर पर अकेला था। महिला ने रात को ही बस से सादाबाद अपने गांव जाने की बात कही, लेकिन ननदोई ने सुबह जाने की बात कहकर उसे घर से नहीं निकलने दिया। फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ननदोई की इस हरकत से सकते में आई महिला कई दिन तक खामोश रही। लोकलाज और दोनों परिवारों के अमन चैन के लिए महिला ने मुंह बंद रखा, लेकिन शुक्रवार को उससे रहा नहीं गया और उसने अपने पति को ननदोई की हैवानियत के बारे में बता दिया। इससे गुस्से से भरे पति, उसके भाई, ससुर व दूसरे परिजन शनिवार सुबह आरोपी के घर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोपी और उसके छोटे भाई को हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि आगरा रोड चौकी इंचार्ज से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस देर शाम तक पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिलाती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि  मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed