फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millions of jewelery and cash theft from the health worker's house

स्वास्थ्य कर्मी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 23 Jan 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 23 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Millions of jewelery and cash theft from the health worker's house
चोरी के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर की साकेत कॉलोनी में सोमवार की रात्रि में बदमाश एक स्वास्थ्य कर्मी के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। जिस समय बदमाशों ने वारदात की, उस समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। सुबह शादी से जब मकान स्वामी वापस लौटा तो सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की रिपोर्ट दर्ज करानेे के लिए थाना कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


स्थानीय साकेत कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा यहां बागला जिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं। सोमवार को प्रदीप अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी में भाग लेने के लिए हसायन क्षेत्र के गांव जरैरा गया था। घर का ताला बंद था। इस दौरान रात्रि में बदमाश घर में घुस गए और वहां बड़े आराम से कई अलमारियां तोड़ीं। बदमाशों ने पूरे मकान को खंगाला।
विज्ञापन


बदमाश यहां से 20 हजार रुपये की नगदी के अलावा चांदी और सोने के करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात, महंगी साड़ियां आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब प्रदीप और अन्य परिजन लौटकर आए तो मकान का दरवाजा खुला था और अंदर सारा का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। इससे उनके होश उड़ गए। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने हाथरस गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed