फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married for dowry Dao accused of killing

दहेज के लिए दाो विवाहिता की हत्या का आरोप

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बे के हाथरस रोड स्थित मोहल्ला उस्मानगंज में एक महिला को जहर देकर मारने के मामले में गुरुवार को थाने में दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर मोहल्ला उस्मानगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई थी। बाद में विवाहिता के मायके वालों ने पहुंचकर थाने में महिला के पति चंदन शर्मा पर जहर देकर उसे मारने और अन्य परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गांव मरधरी थाना मक्खनपुर जिला फीरोजाबाद निवासी विनोद शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा ने अपनी बेटी मनोरमा उर्फ प्रियंका की जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट उसके ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री मनोरमा उर्फ प्रियंका के साथ गुरुवार को उसके पति चंदन शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा, ममता शर्मा, शेखर, मालती शर्मा निवासीगण उस्मानगंज सादाबाद ने दहेज को लेकर मारपीट की और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धारा 498, 328, 304 में मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन


सहपऊ के गांव में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

सहपऊ। सहपऊ के गांव नगला भोलू में गुरुवार रात को वीनेश का शव फंदे पर लटका पाया गया। पास के गांव चौबारे के रहने वाले वीनेश के पिता प्रमोद ने शुक्रवार को सहपऊ पुलिस को शिकायत करते हुए पति रिंकू, सास, ससुर, देवर, ननद आदि के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद का कहना है कि उनकी बेटी की शादी को दो साल हुए हैं। ससुराली दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसे लेकर कई बार उन्होंने ससुरालियों के साथ वार्ता की। हर बार बेटी को अच्छी तरह से रखने का आश्वासन दिया गया। प्रमोद का कहना है कि अगर वह अपनी बेटी को अपने घर ले जाते तो वह जिंदा होती। ससुरालियों के झूठे आश्वासन ने उनकी बेटी की जान ले ली। प्रभारी कोतवाल संजय यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed