फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lala ka nagala me baval, marpeet, pathrav

फिर सुलगा लाला का नगला, जमकर मारपीट, पथराव

Wed, 27 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 27 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
lala ka nagala me baval, marpeet, pathrav
police - फोटो : amar ujala
हाथरस। मंगलवार की शाम लाला का नगला फिर सुलग उठा। मोहल्ले में पीएसी जवानों को ठिकाना देने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और फिर पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। लोग घरों के अंदर दुबक गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस भी तैनात थी। मुहल्ले में तनावपूर्ण शांति थी।
विज्ञापन


दरअसल लाला का नगला में अप्रैल माह से पीएसी तैनात है। पीएसी के 8-10 सिपाही यहां ड्यूटी पर हैं। मुहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहरी चौखट पर पीएसी जवानों को ठहरा रखा है। इससे मुहल्ले के कुछ लोग खुन्नस खाए हैं। वह लगातार पीएसी को अपने घर में शरण न देने की धमकी देते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले ही पीएसी जवानों को घर से न हटाने पर हत्या की धमकी दी थी। धमकी की शिकायत व्यक्ति ने थाने में की तो पुलिस ने धमकी देने वालों को थाने में बुलाकर पूछताछ की। इससे वह और खुन्नस खा गए।


बताते हैं कि मंगलवार शाम करीब सात बजे मुहल्ले के कई लोग उस व्यक्ति के घर पर चढ़ गए जिसने पीएसी जवानों को अपने घर पर जगह दे रखी है। तभी हंगामा शुरू हो गया। दोनों ओर से मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। मारपीट में लियाकत के पुत्र जाकिर और सोकी घायल हुए हैं जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed