फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lala in Nagla pelting , stampede

लाला का नगला में पथराव, मची भगदड़

Wed, 02 Mar 2016 11:34 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई नगला में दो समुदायों में जातिसूचक गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी गई है।

पुलिस के अनुसार अतिसंवेदनशील मोहल्ला लाला का नगला में एक समुदाय के कुछ युवाओं के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद इस समुदाय के कुछ युवक मोहल्ला नाई का नगला में आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने यहां रह रहे लोगों से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू की। इसे लेकर मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों से इन युवाओं से नोक-झोंक भी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी देते हुए नाई का नगला के लोगों ने पुलिस को एक शिकायत सौंपी है। इसमें एक समुदाय के युवकों को नामजद करते हुए तहरीर सौंपी है। कोतवाली सदर के निरीक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अब वहां पूरी तरह शांति है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed