फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhs of rupees are looted

दिनदहाड़े जेई से डेढ़ लाख रुपये लूटे

Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees are looted
लूट - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर साकेत कॉलोनी में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक जूनियर इंजीनियर के हाथ से डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। छिनैती की वारदात के बाद सकते में आए जेई ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साकेत कॉलोनी में रहने वाले महेश चंद्र सारस्वत बुलंदशहर में जलनिगम में जेई हैं। महेश चंद्र शनिवार सुबह बेटे के साथ पंजाब नेशनल बैंक   की मधुगढ़ी स्थित शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक पर घर की ओर आ रहे थे। जेई को मकान के निर्माण को रुपयों की जरूरत थी। उस समय दोपहर के एक बजे थे। औद्योगिक क्षेत्र से साकेत कॉलोनी के लिए जाने वाले रास्ते से पहले ही महेश चंद्र की बाइक में पंक्चर हो गया। वह बाइक से उतरकर पैदल चलने लगे और बेटा बाइक को खींचकर घर की ओर ले जाने लगा। साकेत कॉलोनी का यह इलाका सुनसान है। बाइक पर सवार दो शख्स मधुगढ़ी से ही महेश चंद्र के पीछे लगे थे। मौका देखकर आरोपी बहुत तेजी से पीछे की ओर से आए और महेश चंद्र के हाथ में लगा थैला झपट लिया। 
विज्ञापन


झपट्टा इतनी तेजी से मारा गया कि थैले की तनी महेश चंद्र के हाथ में ही रह गई। महेश चंद्र को लगा कि यह किसी बंदर की हरकत है, लेकिन सामने से थैला लेकर भागते बाइक सवारों को देख उनके होश फाख्ता हो गए। जब तक वह शोर मचाते, आरोपी नजरों से ओझल हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखीं और मौका मुआयना भी किया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जेई का थैला छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाइक सवार बदमाशों में से एक ने पहचान छिपाने को हेलमेट लगा रखा था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed