फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Krobari stirred together Bhideh bullion , chaos , panic

आंदोलित सर्राफा करोबारी आपस में भिडे़, अफरा तफरी

Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Krobari stirred together Bhideh bullion , chaos , panic
‌‌हंगामा के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सासनी। केन्द्र सरकार द्वारा स्वर्ण उत्पादकों पर लगाए गए टैक्स के विरोध में आंदोलन कर रहे कस्वा के सराफ कारोबारी मंगलवार को आपस में ही भिड़ गए। जमकर बबाल मचाया। गाली-गलौज एवं मारपीट हुई। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कई लोगों के चोटें भी आईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। हंगामा करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


     दरअसल सर्राफ कारोबारियों का कारोबार टैक्स लगाने के विरोध में गत एक माह से ठप पड़ा है। करोबारी आंदोलन की राह पर है। मंगलवार को कारोबारियों ने सामूहिक रूप से गंगा स्नान का मन बनाया। भाडे़ के लिए चंदा इकठठा करने की बातचीत का सिलसिला चल रहा था। इस दौरान कुछ कारोबारी चंदे का विरोध करने लगे। इसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई। आस्तीनें चढ़ गई। हाथापाई एवं लात घूंसे चलने लगे। कारोबारी दो फाड़ हो गए। एक पक्ष कमजोर पड़ गया। कुछ देर बाद अपने सहयोगियों के साथ फिर से आ धमका। गाली-गलौज शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अन्य कारोबारी दुकानों के शटर गिराकर भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed