फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jitendra was to avenge the killing of

बदला लेने के लिए हुई थी जितेंद्र की हत्या

Sat, 30 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 30 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली सहपऊ पुलिस ने अलीगढ़ जिले की इगलास तहसील के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव गहलऊ निवासी जितेंद्र उर्फ बिहारी पुत्र उदयवीर सिंह की हत्या का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। जितेंद्र का शव सात जुलाई को क्षेत्र के गांव लोधई में बाजरा के खेत में मिला था।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड से पर्दा उठाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की को ले जाने की खुंदस निकालने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में छह अन्य लोगों के भी इस हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस इन सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सहपऊ थाने के एसओ मोहम्मद असलम ने बताया कि गांव लोधई में बाजरा के खेत में सात जुलाई की सुबह एक लावारिस लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त जितेंद्र उर्फ बिहारी के रूप में हुई थी। जितेंद्र स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। उसकी गाड़ी हाथरस में मंडी समिति के पास से लावारिस हालत में बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में इस हत्याकांड के तार उसके गांव से ही जुड़े। पुलिस ने एक आरोपी गंगाधर पुत्र निरंजन सिंह निवासी गहलऊ को मुखबिर की सूचना पर सादाबाद रोडवेज बस अड्डा के पास से उस समय पकड़ लिया, जब वह बस से कहीं जाने की फिराक में खड़ा था।

एसओ ने बताया कि आरोपी ने वारदात में शामिल अन्य छह आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर जितेंद्र का छोटा भाई लोकेंद्र गांव में आरोपियों के परिवार की ही एक लड़की को दस अक्तूबर, 2015 को ले गया था। उसका आज तक कोई पता नहीं है। उसी के चलते उन्होंने जितेंद्र की गाड़ी को टूंडला ले जाने के लिए भाड़े पर लिया और पांच लोग गाड़ी में सवार हो गए।

रास्ते में इन लोगों ने ड्राइवर जितेंद्र का गला एक गमछा से घोंट दिया एवं उसकी लाश को लोधई गांव में बाजरा के खेत में फेंक दिया। दो दिन बाद ही यह लोग पुलिस के डर से अपना घर छोड़कर फरार हो गए।


एसओ मोहम्मद असलम ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने सुभाष पुत्र कारे सिंह, राहुल पुत्र महेंद्र सिंह, दिगंबर उर्फ वीजू निवासीगण गहलऊ, शैतान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मुरवार थाना गाेंडा जिला अलीगढ़ एवं शैतान के साले मुकेश के नाम भी इस हत्याकांड में लिए हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed