फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   jaat aandolan

मथुरा रोड जाम, पुलिस से नोक-झोंक

Tue, 23 Feb 2016 11:35 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 23 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
jaat aandolan
हाथरस। हाथरस जिला भी जाट आरक्षण आंदोलन की चपेट में आता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन जाट समाज के लोगों ने मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर में धरना प्रदर्शन किया और मुरसान मथुरा रोड को कई घंटे जाम किए रखा। जाम को खुलवाने पहुंचे पुलिस अफसरों से प्रदर्शनकारियों से नोंकझोंक व धक्का-मुक्की हो गई। समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम सासनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद व जाट समाज के कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन व मथुरा रोड को जाम किया था, उसके अगले ही दिन मंगलवार को फिर मुरसान के गांव दयालपुर में हरियाणा प्रदेश सरकार के दमनकारी व्यवहार के खिलाफ व आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ। इस धरना-प्रदर्शन में आसपास के कस्बों और गांवों समाज के हजारों लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर पहुंचे। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनरतले हुए इस धरना प्रदर्शन में जाट नेता गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि समाज के लोगों पर अत्याचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन मुरसान देशराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से अतिशीघ्र समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग की। तदुपरांत, जाट समाज के लोगों ने मथुरा हाइवे को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान वहां जाम खुलवाने के लिए सीओ सादाबाद नरेंद्र देव व अन्य पुलिस अफसर पहुंच गए। इन पुलिस अफसर व कर्मियों से प्रदर्शनकारियों से तीखी नोक-झोंक और धक्का-मुक्की हो गई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम सासनी केपी सिंह तोमर को समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा अतिशीघ्र समाज को आरक्षण दिए जाने, हरियाणा में आंदोलन के दौरान मृतकों के परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा व घायलों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने तथा मृतकों के परिवार में से एक एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की गई।

इस मौके पर चौ. अतर सिंह दरोगा, कृपाल सिंह, किशनपाल सिंह, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, रवेंद्र ठेनुआं, सीवी सिंह, लव चौधरी, राजवीर दरोगा, ज्वाला सिंह, राजकुमार, मोहन सिंह, महीपाल सिंह, रामरतन सिंह, महेश प्रधान आदि मौजूद थे। संचालन समिति जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर सिंह ताजपुर वालों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed