फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband's friend did rape, filed FIR

पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Husband's friend did rape, filed FIR
rape
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने स्वर्गवासी पति के कारोबारी दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक घर पर पति के दोस्त अशोक शर्मा का काफी आना-जाना था। शादी के कुछ समय बाद पति की मौत होने पर महिला सदर कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी उसके घर आता-जाता रहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी की बुरी नजर उसपर थी। इसका पता उसे नहीं था। वह आरोपी को अच्छा इंसान समझती थी।
विज्ञापन


अशोक सोमवार को महिला के घर पहुंचा। उस समय महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर महिला को दबोच लिया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अपने मंसूबों में कामयाब होने के बाद आरोपी भाग निकला। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अशोक शर्मा निवासी सासनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सासनी का प्रतिष्ठित कारोबारी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed