फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HT line resulted from being hit by the death of a child

एचटी लाइन की चपेट में आने से हुई बच्ची की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 30 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
HT line resulted from being hit by the death of a child
नारेबाजी करते हुए - फोटो : amar ujala
हसायन क्षेत्र के गांव नगला बंजारा रामपुर में विद्युत महकमे की लापरवाही से एक मासूम बच्ची की एचटी लाइन से चिपककर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी और  प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विद्युत महकमे की लापरवाही से अधिकांश गांव में खेतों में एचटी लाइन काफी नीचे तक झूल रही हैं। कहीं-कहीं तो हालात ऐसे हैं कि यह लाइनें जमीन को छूती हुई जा रही हैं, जिससे हर समय ग्रामीणों को अनहोनी होने का भय बना रहता है। नगला बंजारा रामपुर में भी खेत में एचटी लाइन काफी नीचे झूल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 12 वर्षीय टीना पुत्री सतेंद्रपाल सिंह बारिश के दौरान जब खेतों में बकरियों को चरा रही थीं तो इस दौरान उसकी छतरी ऊपर से जा रही एचटी लाइन से टच हो गई, जिससे छतरी में आए करंट की से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में करुण-क्रंदन मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी महकमा जर्जर तारों को बदलने का काम नहीं कर रहा है। इस संबंध में एसडीओ सिकंदराराऊ आरपी सिंह का कहना है कि बच्ची की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है।

यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed