{"_id":"56ed9a724f1c1bd45b8b518d","slug":"holy-god-played-better-with-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने भगवान संग खूब खेली होली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भक्तों ने भगवान संग खूब खेली होली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोविंद भगवान मंदिर पर सजे भव्य फूल बंगला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। रंगभरनी एकादशी के मौके पर मंदिरों में भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। मंदिर पर आने वाले भक्तों ने सुबह पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं पर रंग, गुलाल और अबीर लगाकर भगवान के साथ होली खेली। घरों में ठाकुर जी महाराज को रंग-गुलाल से होली खिलाई गई। घर-घर में होलिका दहन स्थल पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई।
शहर के दिल्ली वाला चौक स्थित ठा. श्री मथुरानाथ जी मंदिर पर रंगभरनी एकादशी पर्व पर ठाकुर जी को पुष्पों और गुलाल से रचित कुंज की होली खिलाई गई। पिचकारी के साथ अनेक रंगों के गुलाल-अबीर से रंग बिरंगा माहौल हो गया। शाम को मंदिर पर हुई भजन संध्या में भी भक्त होली के गीत गाकर भक्ति में झूमे। प्रसादी का भी वितरण हुआ। इसके अलावा किला गेट स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर, चिंताहरण महादेव मंदिर, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर, घास मंडी स्थित ठा. कन्हैया जी महाराज मंदिर, रामलीला ग्राउंड भकाभेंड़ा महादेव मंदिर, कमला बाजार स्थित बिहारी जी महाराज मंदिर, लहरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर सहित काफी मंदिरों पर रंगभरनी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाई गई।