{"_id":"5b898f7142c792465274bc93","slug":"grain-scam-suspended-licenses-of-nine-cottons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज घोटाला: नौ कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाज घोटाला: नौ कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने द्वारा पकड़ा गया कालाबाजारी का अनाज ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन स्तर से जिले का नाम गरीबों के निवाले के घोटाले में आते ही विभाग और कोटेदारों के माथे पर पसीने आने शुरू हो गए थे। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने जांच कर नौ कोटेदारों को चिन्हित किया था। इन कोटेदारों के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न के गबन की एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी।
अब विभाग ने इस मामले में सभी आरोपी कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और सभी कोटेदारों को आरोप पत्र भी भेज दिया गया है। इस घोटाले में हाथरस शहर के छह, सादाबाद नगर क्षेत्र के दो और सिकंदराराऊ के एक कोटेदार की दुकान निलंबित की गई है।
जिले में पांच आधार कार्डों से 1,064 राशन कार्डधारकों के खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। शासन से सूची आने के बाद डीएसओ सुरेंद्र यादव ने इस मामले में जांच के लिए तीन कमेटी गठित की थीं। तीनों जांच कमेटी ने आधार कार्डों को स्कैन कर कोटेदारों को चिन्हित किया था। इनके खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएसओ ने हाथरस शहर के कोटेदार पकंज, बीना, अजय, दिलीप चंद्र, राहुल, रमेश चंद्र गुलाठी, सिकंदराराऊ के कोटेदार नीतू जैन और सादाबाद नगर क्षेत्र के कोटेदार संजू गुप्ता और मुन्ना लाल की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सभी आरोपित कोटेदारों को आरोप पत्र भी भेज दिया गया है। इन सभी कोटेदारों के कार्डधारकों नजदीकी राशन की दुकानों से संबद्ध कर दिया है, ताकि कार्डधारक खाद्यान्न के लिए परेशान नहीं हो सकें।