फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl 's death sparked rural , road jam

बालिका की मौत पर भड़के ग्रामीण, रोड जाम

Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl 's death sparked rural , road jam
जाम में फंसे लोग तथा तथा वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। कासगंज मार्ग स्थित माचुआ रजवाहा की पटरी पर शुक्रवार सुबह सवारी वाहन की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बालिका को पहले सीएचसी लेकर पहुंची, यहां मौत की पुष्टि होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर बालिका के परिजन और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर आरोपी चालक को पुलिस चौकी से भगाने और बिना सूचना दिए शव को जीप में लेकर जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद अगसौली पुलिस चौकी के पास सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

गांव हरनामपुर निवासी पूनम पुत्री रामप्रकाश (12 वर्ष) सुबह रजवाह की पटरी से होकर बाग में पानी पीने जा रही थी। पीछे से आते सवारी वाहन ने बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अगसौली पुलिस तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। अगसौली पुलिस मैक्स वाहन को चौकी पर ले आए। इधर पुलिस बालिका को जीप में डाल सीएचसी ले आई। ग्रामीणों को लगा कि जीप चालक को भगा दिया गया है बालिका के शव को बिना परिजनों से पूछे पुलिस ले गई। इससे ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त हो गया तथा चौकी के समाने सड़क पर अवरोध डाल कर रोड जाम कर दिया। जाम लगते ही कासगंज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाल राजेश्वर त्यागी, मय पीएसी घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, सपा नेता गिनेशचंद्र यादव तथा कोतवाल के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मामले की रिपोर्ट बालिका के पिता ने दर्ज करा दी है। वहीं, एसओ का कहना है कि पुलिस ने आरोपी चालक को नहीं भगाया है। चालक को घटना के बाद ही भाग गया था, पुलिस सवारी वाहन को किसी दूसरे व्यक्ति से चलवाकर लाई थी, ग्रामीणों को लगा कि वह उसी वाहन का चालक है।   
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed